विवि में स्नातक के छात्र खेल व एनजीओ भी पढ़ेंगे
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

Graduate students will also study sports and NGO
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू के स्नातक (23-27) के चौथे सेमेस्टर के छात्र अब अपनी डिग्री के साथ-साथ खेल, समाज सेवा व सामाजिक कार्यों के बारे में भी पढ़ेंगे. विवि ने एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स (एइसी) के तहत चार नये विषयों- स्पोर्ट्स, एनएसएस, स्काउट-गाइड व एनजीओ का कोर्स तैयार कर लिया है. इन विषयों के लिए कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू हो गयी हैं. यह कोर्स 100 अंकों का होगा, जिसमें 70 अंक की मुख्य परीक्षा व 30 अंक की कॉलेज स्तर की आंतरिक परीक्षा होगी. चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में इस कोर्स को दो क्रेडिट दिये गये हैं. इसमें 20 से 30 लेक्चर होंगे. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने इन विषयों के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है. दिसंबर तक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होने की उम्मीद है. हालांकि, कॉलेज प्रशासन अभी भी इस बात को लेकर असमंजस में है कि इन विषयों को किस विभाग के अंतर्गत पढ़ाया जायेगा.ये टॉपिक पढ़ेंगे छात्र
स्पोर्ट्स:
इस विषय में छात्रों को खेल के मूल सिद्धांतों, नेतृत्व, शरीर विज्ञान व पोषण के बारे में पढ़ाया जायेगा.एनएसएस:
एनएसएस के तहत छात्र समाज में युवाओं की भूमिका व विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी हासिल करेंगेस्काउट-गाइड:
इसमें परिचय, संगठन, रैंक, बुनियादी कौशल व बाहरी गतिविधियों के बारे में सिखाया जायेगाएनजीओ:
छात्र गैर-सरकारी संगठनों के अर्थ, उनके गठन व समाज के उत्थान में उनकी भूमिका को समझेंगेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










