पैन कार्ड के लिए अंगूठा लगवाया, फिर कर ली ठगी

Published at :29 Jan 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
पैन कार्ड के लिए अंगूठा लगवाया, फिर कर ली ठगी

पैन कार्ड के लिए अंगूठा लगवाया, फिर कर ली ठगी

विज्ञापन

मुख्य बातें-

सीएसपी संचालक ने खाते से निकाल लिये 30 हजार रुपये

अहियापुर थाने में पीड़ित महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सीएसपी संचालक ने तीन बार में खाते से निकाले रुपये

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पैन कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीण इलाके की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को सीएसपी संचालक ठगी का शिकार बना रहे हैं. अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा कोठी गांव में नया मामला सामने आया है. इनर देवी को सीएसपी संचालक ने पैन कार्ड बनवाने के नाम पर तीन बार अंगूठा लगवा कर 10 – 10 हजार करके 30 हजार रुपये निकाल लिए. मामले को लेकर पीड़िता इनर देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसमें सीएसपी संचालक मनीष कुमार को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में इनर देवी ने बताया है कि उन्हें पैन कार्ड बनवाना था. वह गांव के ही सीएसपी संचालक मनीष कुमार के यहां गयीं. वह पहली बार 10 जनवरी को अंगूठा लगायी तो बोला कि फिंगरप्रिंट मशीन नहीं कैप्चर नहीं किया है. फिर दूसरी बार 14 जनवरी और तीसरी बार 15 जनवरी को भी उसका अंगूठा लगवा लिया. तीनों बार में उसके खाते से 10- 10 हजार रुपये करके 30 हजार रुपये निकाल लिए. मामले की जानकारी होने के बाद वह पंचायत में शिकायत की तो उसने वहां भी उसने फ्रॉड करने की बात कबूल की थी. उसको पैसा वापस करने की बात कही थी. लेकिन, अब वह पैसा वापस नहीं कर रहा है. वह अब गालियां देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन