स्थल निरीक्षण में खानापूर्ति कर रहे अफसर, अब साक्ष्य में देनी होगी तस्वीर

Published at :31 Jan 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्थल निरीक्षण में खानापूर्ति कर रहे अफसर, अब साक्ष्य में देनी होगी तस्वीर

जमीन रजिस्ट्री से पूर्व व बाद में राजस्व चोरी की जांच को लेकर किये जा रहे स्थल निरीक्षण में मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के वरीय अधिकारी भी खानापूर्ति कर रहे हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरजमीन रजिस्ट्री से पूर्व व बाद में राजस्व चोरी की जांच को लेकर किये जा रहे स्थल निरीक्षण में मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के वरीय अधिकारी भी खानापूर्ति कर रहे हैं. पिछले सप्ताह विभागीय सचिव की हुई समीक्षा मीटिंग में इसका खुलासा हो गया. तिरहुत प्रमंडल सहित पटना, सारण, मगध, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर एवं कोसी के सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने स्थल जांच की जो रिपोर्ट जमा की है. इसमें एक भी दस्तावेज में राजस्व की चोरी नहीं पायी गयी है. सचिव ने इसे पदाधिकारियों की खानापूर्ति वाला निरीक्षण बता दिया है.

कर्मचारी व पदाधिकारी की सूची भी मांगी

सचिव ने कहा कि राजस्व क्षति का मामला किसी भी दस्तावेज में नहीं पाया जाना कहीं ना कहीं स्थल निरीक्षण की गुणवत्ता में कमी को दर्शाता है. सचिव ने सभी सहायक निबंधन महानिरीक्षक को बारीकी से स्थल जांच करने का आदेश दिया है. राजस्व क्षति से संबंधित मामले को पकड़ते हुए दोषी जांच करने वाले कर्मचारी व पदाधिकारी की सूची भी मांगी है. साथ ही अब सहायक निबंधक महानिरीक्षक (एआईजी) जो जांच करेंगे, उन्हें साक्ष्य के तौर जमीन या मकान से संबंधित जीयो टैग वाला तस्वीर भी देना होगा, जिसमें लैटीच्यूट एवं लॉगिच्यूट स्पष्ट दिखे. कई रजिस्ट्री ऑफिस के पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी है, जिन्होंने राजस्व वसूली की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं.

कार्रवाई का आदेश दिया

मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक को खनन पदाधिकारी से संपर्क कर बालू लीज डीड के निबंधन की संख्या बढ़ाने एवं खनन विभाग से सेटलमेंट संबंधी सूचना प्राप्त कर निबंधक की अगली कार्रवाई का आदेश दिया है. सचिव ने राजस्व बढ़ाने के लिए रेरा से निबंधित बिल्डर की सूची तैयार करते हुए निर्मित फ्लैट की रजिस्ट्री में भी तेजी लाने को कहा है. एआईजी राकेश कुमार का कहना है कि सभी पदाधिकारी को हर सप्ताह में दस-दस दस्तावेज की जांच खुद स्थल निरीक्षण कर करना है. सभी को सख्ती से सचिव के आदेश का पालन करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन