सरोकार की पत्रकारिता से समाज को दें दिशा : डॉ राजेश्वर

Published at :29 Jan 2025 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरोकार की पत्रकारिता से समाज को दें दिशा : डॉ राजेश्वर

सरोकार की पत्रकारिता से समाज को दें दिशा : डॉ राजेश्वर

विज्ञापन

:: एलएस कॉलेज के बीएमसी विभाग में फेयरवेल सह फेशर्स मीट का आयोजन

———————————-

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

लंगट सिंह महाविद्यालय के बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में मंगलवार को फ्रेशर्स मीट सह फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया. सत्र 2021-24 में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. वहीं सत्र 2024-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.प्रमाेद कुमार ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया. उन्हाेंने कहा कि कॉलेज से उत्तीर्ण होने के बाद छात्र-छात्राएं रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों से जुड़ेंगे. छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जो सीखा है उसका इस्तेमाल कर कॅरियर को बेहतर बनाएं. विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय राजनीतिविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं के लिए अहम समय है. छात्र-छात्राएं अच्छा करेंगे तो इससे संस्थान का मान बढ़ेगा. डॉ ललित किशोर ने कहा कि पत्रकारिता के छात्र होने के नाते उनकी जिम्मेवारियां अधिक हैं. छात्र कॅरियर के साथ ही जीवन में भी कॉलेज में सीखी बातों को उतारें. विषय प्रवेश कराते हुए कोर्स समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार ने छात्रों को परिवार के रूप में जुड़ने और इसके महत्व से अवगत कराया. कहा कि सिर्फ आइना दिखाना पत्रकारिता का उद्देश्य नहीं है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरोकार की पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान विवि के पेंशन ऑफिसर डॉ अमानुल्लाह, डॉ गौतम चंद्रा समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

हर्ष मिस्टर और पायल मिस फ्रेशर्स

प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित फ्रेशर्स मीट में चार चरणों से गुजरने के बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया गया. हर्ष मिस्टर फ्रेशर्स बने तो पायल के सिर मिस फ्रेशर्स का ताज सजा. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से समाज में बहू और बेटी के बीच किये जा रहे भेदभाव को दिखाया. प्रथम सत्र का संचालन चंदन और शिवानी ने किया. वहीं दूसरे सत्र का संचालन साकिब सफल और श्रेया शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन