इंटर पास करने वाली छात्राएं सरकार से मांग रही लैपटॉप

इंटर पास करने वाली छात्राएं सरकार से मांग रही लैपटॉप
महिला संवाद में छात्राओं ने रखी मांग, अब तक एक लाख महिलाओं से लिये गये सुझाव फोटो – दीपक – 13 उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 16 प्रखंडों में करीब एक लाख महिलाओं ने महिला संवाद में भाग लिया. संवाद में छात्राओं को पोशाक, साइकिल योजना छात्रवृत्ति के साथ ही आवास, शौचालय और पेंशन की जानकारी दी जा रही है. हालांकि संवाद में इंटर पास लड़कियों ने सरकार से लैपटॉप की मांग रखी. लड़कियों का कहना था कि लैपटॉप मिलने से डिजिटल युग में वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी. जीविका की डीपीएम अनीशा ने कहा कि अब प्रत्येक दिन 58 कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है. छात्राओं का भी उत्साह काफी है. अब तक 16 प्रखंडों में 16 गाड़ियों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, लेकिन अब 29 गाड़ियों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. सभी कार्यक्रमों की निगरानी प्रखंड परियोजना प्रबंधक़ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कर रहे हैं. जिला स्तर से कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव रंजन, सोशल डेवलपमेंट मैनेजर मसरूर अहमद, मनीष कुमार, उज्ज्वल कुमार, रितेश कुमार, अभिजीत कुमार, मुन्ना कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रीतेश तिवारी साहित काफी संख्या में जीविका कर्मी जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




