डीबीआर कंपनी के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सिटी एसपी से मिली सारण की युवती

डीबीआर कंपनी के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सिटी एसपी से मिली सारण की युवती
-अहियापुर थाने में युवती ने यौन शोषण व नौकरी के नाम पर फ्रॉड को लेकर दर्ज कराएगी मुजफ्फरपुर. डीबीआर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ अहियापुर थाने में यौन शोषण व नौकरी के नाम पर ठगी का केस करने वाली सारण जिले की युवती बुधवार को शहर पहुंची. वह पहले आइजी कार्यालय पहुंची. वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर केस में फरार चल रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. फिर, सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि इस कांड सुपरविजन रिपोर्ट जारी कर दी गयी है. इसमें चार आरोपियों की भूमिका पर जांच करने को कहा गया है. एक आरोपी तिलक सिंह को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. बाकी बचे दो आरोपी के अभियुक्तिकरण के बिंदु पर जांच जारी है. सिटी एसपी से मुलाकात करने के बाद युवती वापस लौट गयी. जानकारी हो कि, सारण जिले की एक 22 वर्षीय युवती ने कोर्ट परिवाद के आधार पर बीते दो जून को अहियापुर थाने में यौन शोषण व डीबीआर कंपनी में नौकरी के नाम पर ठगी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में पुलिस ने यौन शोषण के मुख्य आरोपी तिलक सिंह व बेल्ट से पिटाई करने के मामले में आरोपी अजय प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




