कुढ़नी में युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, आरोपी फरार

Updated at : 29 Jun 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
कुढ़नी में युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, आरोपी फरार

कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. हालांकि मामला करीब छह माह पूर्व का बताया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. हालांकि मामला करीब छह माह पूर्व का बताया गया है. युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. युवती ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है. मैं वहां काम सीखने जाती थी. इसी क्रम में संचालिका का पति राशन कार्ड बनवा देने के नाम पर मुजफ्फरपुर ले गया, वहां उसने किस तरह से मेरा न्यूड वीडियो बना लिया. इसका मुझे पता नहीं चला. इधर, छह माह पहले उसने न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. लोकलाज के कारण इसकी जानकारी परिजन को नहीं दी. बताया कि 10 दिनों से आरोपी युवती के व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेज रहा था. तंग होकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन