ePaper

भूमि सर्वेक्षण को लेकर की गयी आम सभा

Updated at : 12 Aug 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि सर्वेक्षण को लेकर की गयी आम सभा

भूमि सर्वेक्षण को लेकर सरैया पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मुखिया मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आम सभा की गयी.

विज्ञापन

सरैया़ भूमि सर्वेक्षण को लेकर सरैया पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मुखिया मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आम सभा की गयी. इसमें पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनता की उपस्थिति में विशेष सर्वेक्षण सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने लोगों को सर्वेक्षण से संबंधित बातें बतायी़ं साथ ही कहा कि सर्वेक्षण को लेकर जिस कागजात की आवश्यकता है, उसे तैयार कर लें. साथ ही जमीन के कागजों की त्रुटि में अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारी से मिलकर सुधार करा लें. सर्वेक्षण कार्य की प्रक्रिया पंचायत में शुरू हो गयी है. इसलिए सभी लोग कागजात ठीक करा लें. मौके पर विशेष सर्वेक्षण सह कानूनगो पदाधिकारी मनोज कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन निभा कुमारी, कुमारी वैष्णवी आलोक मौर्या, नीरज कुमार, सत्यप्रकाश प्रवीण कुमार, जयमंगल महतो, वार्ड सदस्य पंकज कुमार, अभय कुमार, ग्रामीण प्रमोद कुमार, जिया लाल साह, प्रमोद कुमार, रामजी साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन