स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा आज से
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

fourth semester of graduation from today
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू ने स्नातक सत्र 23-27 के फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटरनल असेसमेंट की तिथियां घोषित कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा कॉलेज स्तर पर 10 से 18 अक्तूबर तक आयोजित की जायेगी. सभी विषयों के लिए 30 फीसदी अंक सीआइए के लिए तय हैं और कॉलेजों को अनिवार्य रूप से इस समय सीमा के भीतर परीक्षा संपन्न करानी होगी. परीक्षा संपन्न होने के बाद, कॉलेजों को 30 अक्तूबर तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सीआइए के अंक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में उपलब्ध करा देने होंगे. इन अंकों को अंतिम रिजल्ट में जोड़ा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार ने बताया कि सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. कॉलेजों को अपने स्तर पर परीक्षा का शेड्यूल तैयार करना है. इस इंटरनल परीक्षा के साथ ही, विवि ने फोर्थ सेमेस्टर की फाइनल परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है, जो नवंबर में आयोजित होनी है. इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की सूचना अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










