Muzaffarpur : एनएच किनारे ट्रक पलटने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : एनएच किनारे ट्रक पलटने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त

Muzaffarpur : एनएच किनारे ट्रक पलटने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के एनएच-28 पर सरमस्तपुर चौक के निकट सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना में एनएच किनारे की चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं. घटना में जान-माल सुरक्षित है. बताया कि सोमवार की सुबह गिट्टी लदा 16 पहिया ट्रक समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच किनारे पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं. हादसे में अरविंद कुमार की ताला-चाबी की दुकान, राजेश कुमार का सैलून, आशुतोष कुमार की पान दुकान एवं अलीहुसैन का मीट शॉप क्षतिग्रस्त हो गयीं. दुकानदारों ने बताया कि हादसे में करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है. दुकानदारों ने ट्रक मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन