बिहार के मुजफ्फरपुर में चार बच्चे जिंदा जले, भीषण अगलगी से गांव में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर न्यूज
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरमनी गांव में बुधवार को दर्दनाक अगलगी की घटना हुई, जिसमें चार मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते छह घर राख हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम पसरा हुआ है.
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुरमनी गांव में बुधवार को भीषण आग लगने की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया. आग की चपेट में आकर चार मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घर राख हो गए. गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.
एक ही परिवार से आते हैं तीन बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल भी नहीं पाए. लपटों के बीच चार बच्चे फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका. मृत बच्चों में तीन एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता इतनी थी कि कुछ नहीं किया जा सका.
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी चूल्हे से फैल सकती है. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और राहत व बचाव कार्य जारी है.
गांव की स्थिति बेहद मार्मिक हो गई है. परिजन अपने बच्चों के शवों को देखकर बेसुध हो जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने की बात कही गई है.
Also Read: मुकेश सहनी के लिए NDA का खुला दरवाजा! ‘सन ऑफ मल्लाह’ की हुई दिलीप जायसवाल से मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




