Bihar Politics: मुकेश सहनी की BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात, बिहार में सियासी हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन

मुकेश सहनी और दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर एनडीए ने संकेत दिए हैं कि उनके लिए दरवाजे खुले हैं. बीजेपी ने इशारों में कहा है, अगर उधर बात नहीं बनी, तो इधर स्वागत है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गठबंधन की गणित फिर एक दिलचस्प मोड़ पर है. महागठबंधन में विधानसभा सीटों की हिस्सेदारी को लेकर असहमत नजर आ रहे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी को एक बार फिर से पुराने साथी याद आने लगे हैं. दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और मुकेश सहनी की मुलाकात मंगलवार को हुई. जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

सहनी निषाद समाजों को ठगने का काम करते हैं…

हालांकि, मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी निषाद समाजों को ठगने का काम करते हैं. जब उनको सीट का कोटा मिलता है तो वे किसी भी सहनी को टिकट नहीं देते हैं. चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा किसी भी चुनाव में वो सहनी समाज को टिकट नहीं देते हैं. जब उनसे मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या सहनी को एनडीए में बुलाने की कोई पहल की गई है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी’.

2020 में मिली थीं 11 सीटें

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में सहनी महागठबंधन से दूरी बनाकर एनडीए में आए थे. उन्हें 11 सीटें मिली थीं और चार विधायक भी बने. लेकिन बाद में तनातनी बढ़ी और सभी विधायक भाजपा में चले गए. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजनीति का यह चक्र फिर एक बार पूरा होता है?

Also Read: लव मैरिज के 13 साल बाद पति ने धर्म परिवर्तन का डाला दबाव, शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन