बेकाबू टैंकर ने फॉरेस्टर को कुचला, हालत नाजुक

बेकाबू टैंकर ने फॉरेस्टर को कुचला, हालत नाजुक
-चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, मुजफ्फरपुर वन प्रमंडल विभाग पूर्वी में हैं पोस्टेड मुजफ्फरपुर. चांदनी चौक ओवरब्रिज के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू टैंकर ने फॉरेस्टर रविशंकर श्रीवास्तव (45) को कुचल दिया. वह कुढ़नी के रहने वाले हैं. हादसा तब हुआ जब वह बैरिया, सरस्वती नगर स्थित आवास से गश्त करने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया. जख्मी हालत में लोगों की मदद से फाॅरेस्टर को बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां से दोपहर के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए है. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच कर उनकी हालत के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ किये. डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया है कि मुजफ्फरपुर वन प्रमंडल विभाग पूर्वी में पोस्टेड फॉरेस्टर रविशंकर हादसे में जख्मी हो गए हैं. ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि सुबह में फॉरेस्टर बाइक से बैरिया से चांदनी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान घायल हो गये. परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




