ePaper

Bihar News: बिहार में शौचालय की टंकी में छिपा रखी थी शराब की खेप, तस्कर की तरकीब ने पुलिस को भी कर दिया हैरान

Updated at : 19 Jun 2025 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक)

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शराब तस्करों की नई चाल ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. कुढ़नी में एक घर के शौचालय की टंकी, भुसौली और नल-जल योजना के हौज से 65 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई. एक आरोपी गिरफ्तार हुआ.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बसंत खरौना गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. वार्ड नंबर-14 में छापेमारी कर टीम ने शौचालय की टंकी, भुसौली और नल-जल योजना के पानी टंकी के हौज में छिपाकर रखी गई 65 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

कार्रवाई के दौरान धंधेबाज मुकेश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका भाई अखिलेश पासवान मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश अपने घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब का भंडारण कर रखा है.

शराब छिपाने के लिए बनाए गए थे अजीब ठिकाने

टीम जब मौके पर पहुंची तो घर के सामने भुसौली, शौचालय की टंकी के पास बना तहखाना, और नल-जल योजना के हौज में शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे. बरामद शराब की मात्रा 65 कार्टन है, जो बाजार में लाखों रुपये की बताई जा रही है.

Also Read: बिना ट्रायल ही कल से दौड़ेगी पटना-गोरखपुर वंदे भारत, जानिए रूट-टाइमिंग और किराया

केरमा चौक से भी धंधेबाज अशोक सहनी गिरफ्तार

इसी थाना क्षेत्र के केरमा चौक से भी उत्पाद टीम ने पांच लीटर विदेशी शराब के साथ एक और तस्कर अशोक सहनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अशोक इससे पहले भी कई बार शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन