Muzaffarpur News: बच्चों ने रंगमंच पर दिखाई प्रतिभा, तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

Author Vinay Kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

नाट्य कार्यशाला में बच्चे और देशज रंग मंडप के प्रशिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोपाल की संस्था 'देशज रंग मंडप' द्वारा मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित तीन दिवसीय बाल रंगमंच एवं लोकनाट्य कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: भोपाल की संस्था देशज रंग मंडप की ओर से मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित तीन दिवसीय बाल रंगमंच एवं लोकनाट्य कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया. समापन अवसर पर बच्चों ने रंगमंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाटक प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

तीन स्थानों पर आयोजित हुई कार्यशाला

कार्यशाला का आयोजन बोचहां स्थित इंटर अकादमिक संस्था, मुशहरी के भारती इंटरनेशनल स्कूल तथा नरौली पंचायत भवन के सामने किया गया. तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अभिनय और लोकनाट्य की बारीकियां सीखीं.

बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का संदेश

समापन समारोह में संस्था की अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बच्चों को पुस्तक और कलम भेंट कर उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में पायल सिंह, अभिजीत गाडेकर, दीपक कुमार और अमित कुमार ने बच्चों को रंगमंच एवं लोकनाट्य का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच देना और उनमें रचनात्मक सोच का विकास करना है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन