दो कार, दो बाइक व 207 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

दो कार, दो बाइक व 207 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
शराब की खेप आने की सूचना पर अतरार घाट के समीप छापेमारी प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र के अतरार घाट के समीप पुलिस ने छापेमारी 207 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया़ साथ ही मौके से दो कार, दो बाइक जब्त कर चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया़ वहीं चार अन्य तस्कर फरार हो गये. बताया गया कि सूचना पर रविवार की रात पुलिस ने अतरार घाट के समीप शराब की खेप को अनलोड करते समय कार्रवाई की़ मौके से हथौड़ी थाना क्षेत्र निवासी मणि शंकर कुमार, विजय कुमार, वीरेंद्र राय व औराई थाना क्षेत्र निवासी गोलू कुमार को 207 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़क लिया़ साथ ही दो कार के साथ ही दो बाइक भी जब्त कर लिया. इस दौरान मौके से चार तस्कर फरार हो गये, जिसकी पहचान संतोष कुमार, बृजमोहन सिंह, अनमोल कुमार व चंद्र सहनी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़ उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है़ वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. ———————— सकरा :: शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार सकरा़ पुलिस ने सरमस्तपुर गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर शराब तस्करी के आरोप में पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं. मामले में वह फरार चल रहा था. पुलिस को उसके ठिकाने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. ———————— बंदरा :: शराब के नशे में दो युवक गिरफ्तार बंदरा़ पियर थाने की पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के एक आरोपी और नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि छह माह पहले नूनफरा में छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोपी राहुल कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार किया गया. पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में उस पर प्राथमिकी दर्ज थी, जिसमें वह फरार चल रहा था. सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. बड़गांव से बंदरा के सन्नी मंडल और सुबोध राम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. ———————— गायघाट :: 33 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर धराया, बाइक जब्त गायघाट़ थाना क्षेत्र के जारंग चौक के समीप पुलिस ने 33 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी मोनू कुमार सहनी है. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जारंग चौक के समीप एक तस्कर शराब की डिलीवरी देने पहुंचा है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाइक सहित पकड़ लिया. तलाशी ली गयी तो बाइक पर बंधे एक बोरा से 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




