सकरा से गायब पांच लड़कियां प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद

Updated at : 04 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सकरा से गायब पांच लड़कियां प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद

सकरा से गायब पांच लड़कियां प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के चकरावे मनियारी गांव से गायब एक बालिग सहित पांच लड़कियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से मंगलवार को बरामद कर लिया. बरामद सभी लड़कियों को परिजन के साथ सकरा थाना लाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि देर रात तक लड़कियों के पहुंचने की संभावना है. बताया गया कि सकरा थाना क्षेत्र के चकरावे मनियारी गांव से सोमवार को करीब 11 बजे दिन मे नसरा प्रवीण, साहिन प्रवीण, फरजाना प्रवीण, नेहा प्रवीण एवं साना प्रवीण एक साथ घर से निकली थी. शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गये. लड़की के मामा ने देर रात थाना में दिया आवेदन गायव लड़कियों के मामा मुरौल प्रखंड के बोअरिया गांव निवासी इबरार राजा ने सोमवार की रात करीब 10 बजे सकरा थाना में आवेदन देकर बच्चियों के बरामद करने की गुहार लगायी. आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने मामले को गंभीरता से लिया. प्रयाग राज स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस से लड़कियां मिलीं सकरा पुलिस ने रेल पुलिस एवं रेल विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क साधा. उसके बाद पुलिस को उक्त लड़कियों को ढोली रेलवे स्टेशन से पवन एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने का सुराग मिला. उसके बाद पुलिस ने आरपीएफ एवं जीआरपी से संपर्क साधा. रेल प्रशासन ने ट्रेन में स्काॅर्ट कर रहे रेल पुलिस को मामले से अवगत कराया. रेल पुलिस ने पांचों लड़कियों को प्रयाग राज रेलवे स्टेशन पर खड़ी पवन एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बाेगी से सकुशल बरामद कर लिया. काम की तलाश में घर से निकली थीं लड़कियां चकरावे मनियारी गांव से एक साथ गायब पांच लड़कियां रोजगार की तलाश में घर से निकलने की बात कही है़ लड़कियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस के अनुसार, लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा दी है. परीक्षा ठीक से नहीं हुआ. इसी को लेकर सभी लड़कियां एक साथ रोजगार की तलाश में दिल्ली के लिए निकली थी. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि लड़कियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन