Muzaffarpur : पुलिस वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत में जमादार पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : पुलिस वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत में जमादार पर प्राथमिकी

Muzaffarpur : पुलिस वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत में जमादार पर प्राथमिकी

विज्ञापन

बच्ची के पिता ने जमादार पर जानबूझ कर हत्या करने का लगाया आरोप कटरा़ प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के यजुआर निवासी रूपेश कुमार झा ने थाना में आवेदन दिया है. मामले में उन्होंने यजुआर थाने की 112 नंबर पुलिस गाड़ी पर तैनात जमादार दिनेश कुमार पर ठोकर मारकर कर अपनी पुत्री किरण कुमारी का हत्या कर देने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि गुरुवार को किरण कुमारी अपनी सहेली महजबीन के साथ पढ़ाई करके घर जा रही थी. घर जाने के क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय यजुआर के निकट नास्ता की दुकान से समोसा खरीदने के लिए गयी. उसी क्रम में यजुआर थाना के 112 नंबर पुलिस की गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से दुकान में घुस गयी, जिससे किरण कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं महजबीन बुरी तरह से घायल हो गयी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एसकेएमसीएच ले जाया गया. मृतक के पिता ने जमादार दिनेश कुमार पर जान बूझकर कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन