तुर्की में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग जख्मी

Published at :28 Jan 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
तुर्की में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग जख्मी

तुर्की में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग जख्मी

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल मेडिकल रेफर प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना के तुर्की गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें छह लोग जख्मी और चोटिल हो गये. एक पक्ष के जगत कुमार, सीता देवी व अजीत कुमार को गंभीर रूप से जख्मी हुए. सभी जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जगत कुमार को बेहोशी की स्थिति में मेडिकल रेफर किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के राजेश यादव ने बताया कि पहले पक्ष के लोगों की मारपीट में परितोष कुमार, कमलेश कुमार व रीता देवी जख्मी हो गये हैं. इन सबों का इलाज सीएचसी में कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन का विवाद तू-तू मैं-मैं से शुरू होकर मारपीट में बदल गया. दोनों एक-दूसरे की जान लेने पर तुले थे. लोगों के बीच-बचाव से मामला किसी तरह शांत हुआ. प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन