एमसीएच से महिला चिकित्सक गायब, मरीजों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 7:59 PM

विज्ञापन

एमसीएच से महिला चिकित्सक गायब, मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एमसीएच में हर दाे दिन बाद महिला चिकित्सक नहीं रह रही है. ऐसे में मरीज बिना इलाज ही वापस चली जा रही हैं. सोमवार को भी बिना इलाज लाैट कर वापस जा रही एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने हंगामा किया. इसके बाद महिलाओं ने उपाधीक्षक कार्यालय पहुंच इसकी शिकायत की. महिलाओं के हंगामे के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही. हंगामा के बाद उपाधीक्षक डाॅ एन.के. चाैधरी ने एक महिला चिकित्सक काे एमसीएच भेजा. इसके बाद इन महिलाओं का इलाज हाे सका. जानकारी के मुताबिक दादर से आयी रुबी कुमारी, ब्रह्मपुरा से आयी मालती देवी, कंचन देवी, समेत एक दर्जन गर्भवती महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे लाेग एमसीएच में जांच के लिए आ रही हैं लेकिन महिला चिकित्सक सीट पर नहीं रहती हैं. इसके बाद उपाधीक्षक से शिकायत की है. शिकायत व हंगामें के बाद उपाधीक्षक कार्यालय में बैठी चिकित्सक एमसीएच भेजी गयी. हंगामे के बाद महिला चिकित्सक पहुंची. उपाधीक्षक डाॅ एके चाैधरी ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत महिला चिकित्सक काे एमसीएच भेजकर इलाज करा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन