Muzaffarpur : बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए अनशन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 02 Dec 2025 9:48 PM
Muzaffarpur : बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए अनशन
प्रतिनिधि, गायघाट बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराज कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या रीना देवी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गयी. प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाढ़ पीड़ितों को लाभ दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गयी. उन्होंने बताया कि चुनाव पूर्व पूरा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित था. बाढ़ से जनता को व्यापक क्षति हुई. अंचल प्रशासन आचार संहिता का बहाना बनाकर जनता को बाढ़ सहायता राशि नहीं देकर उनके साथ अन्याय किया है. वहीं बाढ़ के कारण खेतों में अब भी जलजमाव है, जिससे रबी फसल पर भी संकट है. पंसस ने कहा कि जब तक प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ सहायता राशि का भुगतान नहीं करेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा. कहा कि कांटा पिरौछा में राजस्व कर्मचारी भी बैठते हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाई होती है. साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कभी न तो डॉक्टर आते हैं और न नर्स ही रहती हैं. जब तक प्रशासन इन समस्याओं का निदान नहीं करता है, तब तक अनशन जारी रहेगा. मौके पर जांता पंचायत के मुखिया संजय तिवारी, दीपक ठाकुर, रामश्रेष्ठ भगत, हरि साह, नागेन्द्र चौधरी आदि लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










