नौ दिन श्याम की रंगत, 28 से फाल्गुनियो महोत्सव

Updated at : 19 Feb 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
नौ दिन श्याम की रंगत, 28 से फाल्गुनियो महोत्सव

नौ दिन श्याम की रंगत, 28 से फाल्गुनियो महोत्सव

विज्ञापन

भक्तों की श्याम गुणगान यात्रा निकलेगीविभिन्न मंदिरों में पहुंचकर लगाएंगे गुलाल

मुजफ्फरपुर.

शहर नौ दिन श्याम की रंगत में नजर आयेगा. 28 फरवरी से रंगीलो फाल्गुनियो महोत्सव की शुरुआत हो रही है. सूतापट्टी का श्याम मंदिर नौ दिनों तक इसका आयोजन करेगा. इस दौरान श्याम भक्त रोज मंदिर से प्रभातफेरी निकालेंगे. गाजे-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों में जायेंगे और एक-दूसरे को गुलाल लगायेंगे. श्याम मंदिर परिवार ने इसके लिए मंदिर तय कर लिए हैं. मंदिर परिवार के नवीन चाचान ने कहा कि मंदिर से श्री श्याम गुणगान यात्रा निकलेगी. जिसमें श्याम भक्त भजन गाते हुए विभिन्न मंदिर पहुंचेंगे.

कुछ इस तरह होगा यात्रा का मार्ग

28 फरवरी – दुर्गा स्थान , गोलाएक मार्च – सत्यनारायण मंदिर, पुरानी बाजार

दो मार्च – राज राजेश्वरी देवी मंदिर, क्लब रोडतीन मार्च – गरीब नाथ मंदिर, छाता बाजार रोड

चार मार्च – बालाजी हनुमान मंदिर, अखाड़ाघाट

पांच मार्च – राणी सती मंदिर, दादीधाम व श्री ढांढण सती मां अन्नपूर्णा मंदिर

छह मार्च – बगलामुखी माता मंदिर, नकलुवा चौकसात मार्च – संतोषी माता मंदिर, धर्मशाला चौक

आठ मार्च – सालासर हनुमान मंदिर, सूतापट्टी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन