थर्ड सेमेस्टर के लिए पांच तक भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 03 Mar 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
थर्ड सेमेस्टर के लिए पांच तक भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म

सुधार के लिए आवेदन देने के बाद वह काॅलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं. कई काॅलेजाें के प्राचार्याें का कहना है कि जिन छात्राें का रिजल्ट क्लियर नहीं हाे सका है, वे परेशान है.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पांच मार्च तक फाॅर्म भरा जाएगा, जबकि तमाम छात्र-छात्राओं का अब तक सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट पेंडिंग है. सुधार के लिए आवेदन देने के बाद वह काॅलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं. कई काॅलेजाें के प्राचार्याें का कहना है कि जिन छात्राें का रिजल्ट क्लियर नहीं हाे सका है, वे परेशान है. विश्वविद्यालय स्तर से रिजल्ट सुधार कर जारी किया जाएगा, तभी उनके क्रेडिट की गिनती हाेगी. यदि पांच मार्च के बाद रिजल्ट में सुधार हाेता है और किसी छात्र काे 28 क्रेडिट मिल जाता है, ताे उन्हें परीक्षा में शामिल करना मुश्किल हाे जायेगा. चार वर्षीय स्नातक काेर्स के रेगुलेशन के अनुसार फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर में 28 क्रेडिट मिलने पर ही छात्र का एडमिशन थर्ड सेमेस्टर में लिया जायेगा और उसे परीक्षा में शामिल किया जायेगा. विश्वविद्यालय में थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा हाेली के बाद हाेनी है. इसके लिये परीक्षा फाॅर्म भरा जा रहा है. पहले 20 फरवरी तक का समय दिया गया था, जिसे बढ़ाकर पांच मार्च किया गया है. सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट दिसंबर में ही जारी हुआ था. हालांकि पहले मार्क्स के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया था, जिसके आधार पर बाद में क्रेडिट स्काेर निकाला गया. इसके साथ ही फर्स्ट सेमेस्टर का क्रेडिट स्काेर भी निकाला गया. साथ ही सभी काॅलेजाें काे कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं काे 28 से कम क्रेडिट मिला है, उन्हें थर्ड सेमेस्टर में प्रमाेट नहीं करें. उधर, रिजल्ट जारी हाेने के बाद से ही छात्र-छात्राओं ने पेंडिंग सुधार के लिए भागदाैड़ शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन