आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Updated at : 03 Mar 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

आठ केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गयी. शनिवार की देर शाम तक योगदान होने की वजह से मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका था. जिले में आठ केंद्राें पर 4.29 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाेना है. इसके लिए करीब 1600 से अधिक परीक्षकाें की प्रतिनियुक्ति की गई है. मैट्रिक का मूल्यांकन 15 मार्च तक पूरा करना है. जिले में सभी विषयाें की चार लाख 29 हजार 253 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गयी है. मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए शहर के मुखर्जी सेमिनरी प्लस 2 स्कूल, बीबी कालेजिएट प्लस 2 स्कूल, प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय, राधा कृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, आबेदा उच्च विद्यालय और चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्राें पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन