Muzaffarpur : मधुमक्खी पालक के प्रशिक्षण का किया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : मधुमक्खी पालक के प्रशिक्षण का किया मूल्यांकन

Muzaffarpur : मधुमक्खी पालक के प्रशिक्षण का किया मूल्यांकन

विज्ञापन

मुशहरी़ बिहार कौशल मिशन के तहत मधुमक्खी पालन द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का मूल्यांकन सोमवार को किया गया. यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी में 27 फरवरी से 10 मई तक दिया गया था. इसमें 24 युवाओं ने भाग लिया़ मूल्यांकन के दौरान प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के वैज्ञानिक ज्ञान, व्यावहारिक दक्षता और उद्यमिता कौशल की जांच की गयी. कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. इपसिता साम्ल ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मधुमक्खी पालन जैसे रोजगारपरक क्षेत्र में उन्हें सक्षम करने के उद्देश्य से चलाया गया है. कार्यक्रम में डॉ. भाग्या विजयन, डॉ. सुनील कुमार, उपज्ञा साह एवं श्याम पंडित मौजूद रहे. प्रतिभागियों में अरविन्द कुमार, आशा शर्मा, बजरंगी कुमार, दिव्यांशु कुमार, गोविन्द कुमार, हर्ष रंजन, जितेन्द्र कुमार, कुमारी मुजा, मनोज भगत, मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, मुस्तुजाब अहमद, नीलू कुमारी, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार सिंह, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार, शशि किरण मिश्रा, शिवम कुमार तथा विकास कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन