मेगा फूड पार्क में छह नई यूनिट की एंट्री, मिल्क पाउडर, साॅल्टेड स्नैक्स के ट्रायल प्रोडक्शन की तैयारी

Published at :16 Apr 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
मेगा फूड पार्क में छह नई यूनिट की एंट्री, मिल्क पाउडर, साॅल्टेड स्नैक्स के ट्रायल प्रोडक्शन की तैयारी

बॉटम.. मेगा फूड पार्क में छह नई यूनिट की एंट्री, मिल्क पाउडर, साॅल्टेड स्नैक्स के ट्रायल प्रोडक्शन की तैयारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर स्थित मेगा फूड पार्क में नये यूनिटों का विस्तार होने लगा है. रिकॉर्ड के तहत बीते दिनों में फूड पार्क में छह नये यूनिटों की संख्या बढ़ गयी है जिसमें सभी यूनिट फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी है. ज्यादातर कैटल फीड, फ्रूट व एनिमल फीड से जुड़ी है. आंकड़ों के तहत मेगा फूड पार्क में अब कुल यूनिटों की संख्या 15 हो गयी है. इससे पहले नौ यूनिट पर काम चल रहा था. संबंधित अधिकारियों के अनुसार नये यूनिटों के प्लांट का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है. दूसरी पहले यूनिट का ट्रायल प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद जतायी गयी है. यह मिल्क पाउडर बनाने वाली यूनिट है. जिसका ट्रायल प्रोडक्शन के लिये लगभग काम पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग, साल्टेड स्नैकस व पफ्फ रिंग्स, शहद, मखाना का ट्रायल प्रोडक्शन भी आने वाले तीन से चार महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. इसको लेकर कंपनियां तेजी से काम कर रही है. ब्रांडिंग के बाद निवेशकों का बढ़ा रुझान मेगा फूड पार्क को लेकर पटना बियाडा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये हाल में लगातार ब्रांडिंग की गयी है. जिसका असर भी दिखने लगा है. यहां निवेशकों का रुझान बढ़ा है. हाल में में भी दूसरे राज्यों से निवेशकों ने पहुंच कर फूड पार्क के इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखा है. बता दें कि विभाग अपने एक्स सोशल पेज पर इसे अपडेट कर रही है. ताकि देश और दुनिया में कहीं से भी निवेशक जारी लेआउट के साथ पूरी जानकारी प्राप्त कर सके. साथ ही यूनिट लगाने के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सके. इसमें ट्रक पार्किंग एरिया, एडमिन ब्लॉक, मेन गेट, प्लॉट नंबर, औद्योगिक क्षेत्र के भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधा को अपडेट किया जाता है. फूड पार्क में अभी 62.53 एकड़ जमीन खाली जिले के दामोदरपुर स्थित मेगा फुड पार्क में फिलहाल 62.53 एकड़ नये यूनिटों के लिये खाली जगह उपलब्ध है. बियाडा की ओर से जमीन का रेट 142.33 रुपये वर्ग फुट रखा गया है. इसके साथ ही बरियारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग के लिये 60.47 एकड़ जमीन खाली है. यहां भी जमीन का रेट 142.33 रुपये वर्ग फुट तय किया गया है. इस बारे में भी जानकारी शेयर की गयी है. फूड पार्क के कोर प्रोसेसिंग में शामिल – ड्राई वेयर हाउस – कोल्ड स्टोरेज – केला पकाने का चैंबर – लीची पैक हाउस – आइक्यूएफ स्टोरेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन