तीसरी सूची से नामांकन पूरा, एक लाख तक नहीं पहुंचा ग्राफ

Published by : ANKIT Updated At : 16 Aug 2025 7:45 PM

विज्ञापन

तीसरी सूची से नामांकन पूरा, एक लाख तक नहीं पहुंचा ग्राफ

विज्ञापन

:: 97600 विद्यार्थियों ने अबतक लिया है दाखिला, अब ऑनस्पॉट नामांकन की तैयारी

:: पिछले वर्ष 1.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया था स्नातक में नामांकन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-29 में तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद भी नामांकन का ग्राफ एक लाख के पार नहीं पहुंचा है. तीसरी सूची में 45 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित किया गया था. इसमें से लगभग 15 प्रतिशत विद्यार्थी की कॉलेजों में टर्नअप हो सके. जबकि, पिछले सत्र में विश्वविद्यालय में 1.60 लाख छात्रों ने नामांकन लिया था. अब विश्वविद्यालय की ओर से ऑनस्पॉट नामांकन के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. कुलपति से अनुमति मिलने के बाद 20 अगस्त से ऑनस्पॉट नामांकन का विकल्प मिलेगा. विद्यार्थियों को 10 दिनों का समय दिया जाएगा. इस अवधि में पूर्व से किये गये आवेदन में कॉलेज और विषय का विकल्प बदलने और नया आवेदन करने का भी मौका दिया जाएगा. छात्र-छात्राओं को कहा गया है कि यदि अबतक किसी कारण नामांकन नहीं ले सके हों तो वे ऑनस्पॉट राउंड में नामांकन करा लें. पिछले वर्ष 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों का ऑनस्पॉट राउंड में नामांकन लिया गया था. ऐसे में इसबार ऑनस्पॉट राउंड में नामांकन के बाद भी पिछले वर्ष से नामांकन का ग्राफ कम रहने की आशंका है.

शुरू हो चुका है कक्षाओं का संचालन :

जिन कॉलेजों में स्नातक में छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. उनमें से अधिकतर कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है. सत्र विलंब न हो इसको देखते हुए विश्वविद्यालय ने दूसरी सूची से नामांकन पूरा होते ही कक्षाओं का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया था. इसके बाद कॉलेजों में दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ. इस दौरान छात्रों को पाठ्यक्रम से लेकर कॉलेज में उपलब्ध संसाधन की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन