मॉडल अस्पताल में तीन घंटे कटी बिजली, मरीजों ने किया हंगामा

मॉडल अस्पताल में तीन घंटे कटी बिजली, मरीजों ने किया हंगामा
फोटो दीपक सुबह 8 बजे से दिन के 11 बजे तक मॉडल अस्पताल में पर्ची से लेकर इलाज तक रहा ठप वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल में अब हर दिन मरीजों को इलाज के लिये जूझना पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से बिजली कटने पर मरीजों का इलाज दो से तीन घंटे तक बाधित हो रहा है. मंगलवार को भी सुबह 8 बजे से दिन के 11 बजे तक बिजली कटी रही और मरीजों का इलाज बाधित रहा. इस बीच मरीज हंगामा करते रहे. मरीजों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार और अधीक्षक बाबू साहब झा ने मरीजों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मरीजों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से यही हो रहा है. मरीज सुबह आते हैं और बिजली कटने पर इलाज से लेकर सभी सुविधाएं बंद हो जा रही है. घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. दिन के 11 बजे के करीब बिजली आने पर मरीजों का इलाज शुरू हुआ. इसके बाद हंगामा शांत हुआ. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि जेनेरेटर के लिये विभाग को लिखा गया है. जल्द ही खरीद की अनुमति मिल जायेगी. जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे पर्ची कटाने के लिये मरीज लाइन में लगे थे. इस बीच अचानक बिजली कट गयी. बिजली कटते ही पर्ची कटना बंद हो गया. मरीजों से कहा गया कि बिजली आते ही पर्ची कटेगी. घंटों बीतने पर भी जब पर्ची कटना शुरू नहीं हुआ तो मरीज हंगामा करने लगे. बिजली कटते ही सारा सिस्टम माॅडल अस्पताल का बंद पड़ गया. ऐसे में पर्ची कटने से लेकर दवा और चिकित्सक जो मरीज का इलाज कर रहे थे, वह भी बंद पड़ गया. दिन के करीब 11 बजे के करीब बिजली आयी. इसके बाद इलाज शुरू हुआ. हालांकि इस दौरान सभी मरीजों का इलाज नहीं हो सका. ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद चिकित्सक अपने चैंबर से उठ कर चले गये. जिन मरीजों का इलाज नहीं हुआ, वह दूसरी पाली के ओपीडी में इलाज कराने को लेकर रूके रहे. यहां बता दें कि रविवार और सोमवार को भी अचानक बिजली कटने से लिफ्ट में कई मरीज फंस गये थे. मरीजों की हालत भी खराब हो गई थी. इसके बाद लिफ्ट को चाबी से खोल कर बाहर निकाला गया. मॉडल अस्पताल में जनरेटर की सुविधा नहीं होने से बिजली पर ही सभी काम हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumar Dipu
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




