बुजुर्गों ने सीखा साइबर अपराध से बचाव का तरीका

प्रभात खबर की साइबर जागरूकता कार्यशाला में बजुर्गों की अच्छी भागीदारी रही. इनमें कई पेंशनर भी शामिल थे.
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रभात खबर की साइबर जागरूकता कार्यशाला में बजुर्गों की अच्छी भागीदारी रही. इनमें कई पेंशनर भी शामिल थे. कई बुजुर्ग स्मार्ट फोन में यूपीआइ के माध्यम से रुपयों का ट्रांजेक्शन भी करते थे, लेकिन तकनीकी रूप से उतने दक्ष नहीं थे. कार्यशाला में जब सरकारी साइट के माध्यम से इनके इमेल की जांच की गयी तो कई का इमेल लीक पाया गया. इन्हें पर्सनल डाटा का उपयोग कहां नहीं करना है, इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही बैंक अकाउंट में दिए गए इमेल और मोबाइल नंबर से सोशल साइट्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गयी. साइबर एक्सपर्ट अनिकेत पीयूष ने इन बुजुर्गों की परेशानियां सुनी और उन्हें इसके निदान के उपाय बताएं. यहां इन बुजुर्गों के विचार रखे जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




