ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह ने युवक को बेहोश कर लूटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रक्सौल से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन-05288 से जीआरपी ने गार्ड की सूचना पर अचेतावस्था में एक युवक को बरामद किया और मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.
विज्ञापन
बिस्किट खाने के बाद छह हजार रुपये व मोबाइल लेकर भागा
प्रतिनिधि, मोतीपुर रक्सौल से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन-05288 से जीआरपी ने गार्ड की सूचना पर अचेतावस्था में एक युवक को बरामद किया और मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. होश आने के बाद युवक मे अपना नाम अंकुर कुमार और पता यूपी का बलिया बताया. उसने बताया कि वह काठमांडू में अपने पड़ोसी की किराना दुकान में काम करता है. शुक्रवार को घर जाने के लिए चला था. रक्सौल से ट्रेन पकड़ा. जिस बोगी में वह था उसी में एक युवक था, जिससे वह काफी घुल-मिल गया. फिर उसने अंकुर से पानी मांग कर पिया. फिर उसने अंकुर को बिस्किट खिलाया. उसके बाद युवक बेहोश हो गया. जब होश आया तो मोतीपुर पीएचसी में खुद को इलाजरत पाया. बताया कि उसके पास से छह हजार रुपये नगद और एक स्मार्टफोन चोरी हुआ है. बाकी सामान सुरक्षित है. होश में आने के बाद जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे लेकर बापूधाम मोतिहारी के लिए रवाना हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










