डीआरएम ने जंक्शन पर पहुंच कर ट्रेन परिचालन को लेकर दिया निर्देश

Published at :29 Jan 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरएम ने जंक्शन पर पहुंच कर ट्रेन परिचालन को लेकर दिया निर्देश

डीआरएम ने जंक्शन पर रीच कर रेलवे को लेकर निर्देश दिए

विज्ञापन

कुढ़नी में स्टेशन के निरीक्षण के बाद जंक्शन पहुंचे डीआरएम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद मंगलवार की शाम कुढ़नी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचे. यहां प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में हो रही भीड़ का जायजा लिए. वहीं भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को लेकर अधिकारियों के साथ विचार किया. निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे क्रू-लाॅबी में पहुंचे, वहां उन्होंने ट्रेनों के परिचालन को लेकर जानकारी ली. महाकुंभ मेला की भीड़ में ट्रेनों परिचालन सही रखने तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा. उसके बाद स्टेशन मास्टर के कक्ष में गए, और किस-किस प्लेटफार्म से कौन सी गाड़ियां चल रही. इस बारे में पूछताछ की. इस दौरान एरिया अफसर शिवशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार, एइएन साेगारथ पासवान, डीसीआइ नीरज पांडेय, सीआइटी राजेश राय, जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे. आज प्लेटफॉर्म संख्या-8 को फीट मिलने की उम्मीद लंबे समय से अस्थायी रूप से बंद प्लेटफॉर्म संख्या-8 से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है. सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक ने मंगलवार की देर शाम जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर शेष बचे कार्यों के बारे में पूछताछ की. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को प्लेटफॉर्म संख्या-आठ को फीट मिलने के बारे में जानकारी दी गयी है. बता दें बीते 17 जनवरी को प्लेटफाॅर्म-7 से ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन