दोस्त को चलाने के लिए भाड़े पर दिलवाया ऑटो, लेकर हो गया फरार

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार इलाके की रहने वाली महिला पूनम कुमारी का ऑटो लेकर उसका चालक फरार हो गया है.
संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार इलाके की रहने वाली महिला पूनम कुमारी का ऑटो लेकर उसका चालक फरार हो गया है. चालक के दोस्त ने ही उसको भाड़े पर ऑटो चलाने के लिए दिया था. चालक फरार होने के कारण अब पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. केस के आइओ साकेत कुमार ने बताया कि अघोरिया बाजार की रहने वाली पूनम कुमारी ने दो सितंबर को ऑटो चोरी की एफआइआर दर्ज करायी थी. बताया था कि सिकंदरपुर कुंडल के रहने वाले वरुण वर्मा को ऑटो भाड़े पर चलाने के लिए दी थी. उसके दोस्त ने उसे रखवाया था. अब वह ऑटो लेकर फरार है. उसका नंबर भी बंद आ रहा है. उन्हें शक है कि वह ऑटो चोरी कर भाग निकला है. आइओ ने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी युवक सिकंदरपुर में नहीं रहता है. उसके साथी को हिरासत में लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










