रंग नहीं लगवायी तो की मारपीट, सात पर केस

रंग नहीं लगवायी तो की मारपीट, सात पर केस
काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुरी का मामला वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार भज्जू साह लेन में होली के दिन रंग लगवाने से एक महिला के इनकार करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट की. विरोध करने पर महिला और उसके बेटों की पिटाई कर दी. उन लोगों ने उसके आभूषण भी छीन लिए.महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने कहा है कि वह कुछ सामान लेने गयी थी. इसी दौरान वहां शंकरपुरी माताजी गली के मुहाने के रहने वाले राजू साह का पुत्र अंकित व रोहन फब्तियां कसने लगा. वह रंग लगाने के लिए आया और दुर्व्यवहार करने लगा. मना करने पर दोनों ने रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब महिला के दोनों पुत्र वहां पहुंचे तो इन दोनों आरोपितों ने अपने अन्य पांच-सात साथियों के साथ मिलकर पुत्र की भी पिटाई की. पुत्र के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली. शोर होने पर जब मोहल्ला के लोग वहां जुटे तो आरोपितों ने उन्हें छोड़ दिया. महिला ने पिस्टल के बट से पीटकर जख्मी करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










