डॉक्टर ने इंजीनियर पति को दांत से काटकर किया जख्मी

Published at :28 Jan 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर ने इंजीनियर पति को दांत से काटकर किया जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला डॉक्टर ने घरेलू विवाद में अपने इंजीनियर (आर्किटेक्ट) पति को दांत से काट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला डॉक्टर ने घरेलू विवाद में अपने इंजीनियर (आर्किटेक्ट) पति को दांत से काट कर जख्मी कर दिया. महिला डॉक्टर सारण जिले में पोस्टेड है. जख्मी पति ने नगर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर लिखित शिकायत दी है. इंजीनियर पति का कहना है कि उसकी पत्नी हमेशा उसके साथ मारपीट करती रहती है. पूर्व में कई थानों में उसके खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवा चुकी है. वह सारण जिले में सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टिंग रहने के बावजूद अवैध तरीके से सरैया में लाइसेंस लेकर दवा की दुकान चलाती है. इसकी शिकायत उसने मुजफ्फरपुर जिले के सिविल सर्जन से की थी. इसी के प्रतिशोध में उसकी पत्नी ने चार दिन पहले उसके साथ मारपीट किया. उसके हाथ में दांत काट कर जख्मी कर दिया. इसका सदर अस्पताल में उसने इलाज कराया है. पीड़ित ने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाया है कि कोरोना काल के बाद अचानक उसकी पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बदल गया. उसके साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुकी है. नगर थानेदार ने महिला डॉक्टर के पति के दिये आवेदन को जांच के लिए एक पुलिस पदाधिकारी को दिया है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन