जिला परिषद अध्यक्ष पुरस्कृत

District Council President Awarded
फाइलेरिया उन्मूलन में बेहतर काम किया मुजफ्फरपुर. जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के अभियान में बेहतर काम करने पर पुरस्कार दिये गये. पिरामल के इफ्तिखार अहमद खान व जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी को पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. पटना में फाइलेरिया मुक्त पंचायत पहल कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के लिए समन्वित और एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है. डॉ श्यामा राय, अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया ने बताया कि राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाये जाने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में पंचायतों के मुखिया द्वारा अत्यंत ही सराहनीय काम किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumar Dipu
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




