पर्ची कटाने में विवाद, महिलाओं में मारपीट

Published at :15 Feb 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
पर्ची कटाने में विवाद, महिलाओं में मारपीट

पर्ची कटाने में विवाद, महिलाओं में मारपीट

विज्ञापन

सदर अस्पताल का मामला

गार्ड ने दोनों को हटा दिया

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के एमसीएच में दो महिलाएं पर्ची कटाने के दौरान भिड़ गयीं. दोनों महिलाएं आपस में गाली-गलौज के साथ ही बाल पकड़ के एक-दूसरे से लड़ने लगीं. यह देखकर गार्ड ने दोनों महिलाओं को हटा लिया. इस बीच एमसीएच में पर्ची काटना बंद कर दिया गया. वहीं लाइन में लगी महिलाएं भी इधर-उधर हो गयीं. करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

नीम चौक की फातिमा खातून पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगी थीं. इस दौरान उसके आगे इमरजेंसी की बात कहते हुए निर्मला देवी पर्ची कटाने के लिए खड़ी हो गयीं. जब इसका विरोध फातिमा ने किया तो वह उनसे लड़ने लगी. इस दौरान उसने फातिमा को धक्का भी दे दिया. जिसके बाद फातिमा ने भी उसका बाल पकड़कर लाइन से बाहर कर दिया और पीछे लगने की बात कही. इसी बात पर दोनों में लड़ाई शुरू हो गयी. इधर, लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि निर्मला देवी अपने आप को आशा बता रही थी. उसका कहना था कि वह आशा है और लाइन में नहीं लगकर पर्ची कटायेगी. उसके साथ इमरजेंसी मरीज था. इस कारण वह जल्दी बाजी में पर्ची कटा रही थी. लेकिन उसके साथ फातिमा ने बदसलूकी की है. इस कारण उससे विवाद हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन