आज आयेंगे डिप्टी सीएम, करेंगे समीक्षा
आज आयेंगे डिप्टी सीएम, करेंगे समीक्षा
मुजफ्फरपुर. डिप्टी सीएम सह जिले के प्रभारी मंत्री जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आज करेंगे. इस बैठक की तैयारी को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किये है. राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम डीआरडीए के निदेश को लेकर सभी विभाग द्वारा संचालिक विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर सभी विभाग से समन्वय करते हुए प्रतिवेदन तैयार अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहेंगे. साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारियों को ससमय उपस्थित होने के लिए सूचित करेंगे. आइटी मैनेजर को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय करते हुए पीपीटी प्रस्तुतिकरण के लिए कार्रवाई करेंगे. एसडीओ पूर्वी को जिले की सीमा में प्रवेश से लेकर वापसी तक सीमा तक पहुंचाने के लिए आवश्यकता अनुसार कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे. डीडीसी को निर्देश दिया कि बैठक के लिए आवश्यक व्यवस्था करते हुए सभी विभाग से प्रतिवेदन लेकर अद्यतन प्रतिवेदन की एक प्रति बैठक से पहले उपलब्ध करायेंगे. एसडीसी सौरव राज को जिला अतिथि गृह में आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिये. एसएसपी को डिप्टी सीएम के सुरक्षा के लिए स्कॉर्ट पार्टी, पायलट व कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिये है.वही एलएस कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










