बिहार के इस थाने में तोड़फोड़ का वीडियो देखिए, हाजत में युवक की मौत के बाद मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur video| Demolition in Kanti police station of Muzaffarpur after the death of a young man in Hajat.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के हाजत में लूट कांड में पकड़े गये आरोपी का शव गुरुवार सुबह फंदे से लटका मिला. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ की. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के हाजत में लूट कांड में पकड़े गये आरोपी का शव गुरुवार सुबह फंदे से लटका मिला. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी शिवम झा के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी विद्यासागर, डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. युवक का शव मफलर से बने फंदे से लटका हुआ था. वीडियोग्राफी करा कर फंदे से नीचे उतारा गया.

इसी बीच पुलिस कस्टडी में युवक की मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग थाना पहुंच गये. परिजन हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे. वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन कुछ उपद्रवियों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दिया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Also Read: मोकामा शूटआउट केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन