एक एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों के काम में देरी, हंगामा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों के काम में देरी, हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच में मंगलवार को एक्सरे के दौरान ही एक मशीन खराब हो गयी. मशीन खराब होने के कारण दो एक्सरे मशीन से ही काम चलाना पड़ रहा था. मरीजों की भीड़ के बीच एक्सरे के बदले ड्यूटी पर मौजूद टेक्नीशियन और पारा मेडिकल स्टूडेंट्स बातचीत करते और मोबाइल चलाते रहे. इसके बाद एक्सरे के लिए लाइन में खड़े मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा शांत करा रहे गार्ड को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. रेडियोलॉजी विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मरीजों ने हंगामा शांत किया. हंगामा करीब एक घंटे से अधिक चला. एक्सरे में लेट होने का फायदा उठाते हुए बिचौलिए ने करीब ढाई दर्जन से अधिक मरीज को भी बहला फुसला कर निजी जांच में एक्सरे के लिए ले गये. मीनापुर से पहुंची बबीता देवी ने बताया कि 10 बजे पुर्जा जमा किया था. 12 बजे तक एक्सरे नहीं हुआ था. इसके बाद बैठे टेक्नीशियन के कहने पर उन्होंने गेट बंद कर लिया. राजेपुर से आए राजीव कुमार ने बताया कि 11 बजे आए थे. उन्होंने बताया कि पुर्जा जमा करने के समय आधे घंटे इंतजार के लिए कहा. उसके बाद जाने पर भी उसने फिर से इंतजार करने की बात की है. इधर, एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि किसी परिजन ने शिकायत नहीं की है. अगर मामला वैसा है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










