दुबई से गांव लाया गया युवक का शव

Updated at : 04 Aug 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई से गांव लाया गया युवक का शव

अहियापुर पंचायत के धर्मपुर निवासी शंभु महतो (44) का शव दुबई से रविवार को घर लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से आसपास का माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन

साहेबगंज. अहियापुर पंचायत के धर्मपुर निवासी शंभु महतो (44) का शव दुबई से रविवार को घर लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से आसपास का माहौल गमगीन हो गया. जानकारी हो कि दुबई में मजदूरी करने गये शंभु महतो की मौत 21 जुलाई को हो गयी थी, जिसकी सूचना परिजनों को 22 जुलाई को मिली थी. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौत के 15 दिन बाद शव गांव पहुंचा. वे दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे. पत्नी मीना देवी आशाकर्मी हैं. बिहार राज्य नोनिया, बिंद, बेलदार महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदा महतो, सत्यनारायण महतो, दिलीप महतो, दिनेश महतो, रामयश महतो, सुरेंद्र महतो व राजेंद्र महतो ने मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिवार की सुधि ली व ढांढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन