पांचवें दिन किशोरी का बूढ़ी गंडक नदी से मिला शव

Updated:
विज्ञापन

पांचवें दिन किशोरी का बूढ़ी गंडक नदी से मिला शव

विज्ञापन

पानापुर. मीनापुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर थाना क्षेत्र के रघई घाट से पांच दिन पहले बूढ़ी गंडक में डूबी हुई लड़की का शव बरामद किया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि जामिन मठिया के रेपुरा निवासी निरंजन राय के पुत्री रूबी कुमारी का शव रघई घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में मिला है. मृतका के परिजन ने लिखित आवेदन दिया है जिसमें 12 फरवरी को नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत की बात बतायी है. सुबह में स्थानीय लोगों ने रघई घाट से कुछ दूरी पर नदी में शव देख शोर मचाना शुरू किया. स्थानीय लोगों के साथ आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए. लोगों ने इसकी सूचना पानापुर पुलिस को दी. शव मिलने की खबर सुन रूबी के परिजन भी वहां पहुंच गए. सूचना पर विधायक राजीव रंजन उर्फ मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष सोनेलाल सहनी, मुखिया प्रतिनिधि रुद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे. सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता भी दलबल सहित पहुंच छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन