गंडक नदी में डूबी किशोरी का तीसरे दिन शव बरामद

Updated at : 16 Jul 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
गंडक नदी में डूबी किशोरी का तीसरे दिन शव बरामद

साहेबगंज. प्रखंड के रूपछपड़ा में बीते शनिवार को गंडक नदी में डूबी नरेश बैठा की पुत्री हिमांशी कुमारी (8) का शव मंगलवार को हुस्सेपुर नयाटोला के पास उपलाता हुआ मिला.

विज्ञापन

साहेबगंज. प्रखंड के रूपछपड़ा में बीते शनिवार को गंडक नदी में डूबी नरेश बैठा की पुत्री हिमांशी कुमारी (8) का शव मंगलवार को हुस्सेपुर नयाटोला के पास उपलाता हुआ मिला. घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर शव उपलाने की सूचना ग्रामीणों ने मुखिया पति विनोद सिंह को दी. उनकी सूचना पर पहुंचे दारोगा पुनीत कुमार ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. जानकारी हो कि हिमांशी कुमारी शौच करने गयी थी. इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी थी. उसकी चीख सुनकर लोग उसे बचाने पहुंचे, तब तक वह डूब गयी थी. एसडीआरएफ की टीम शनिवार व रविवार को शव ढूंढ़ने का अथक प्रयास किया था, परंतु असफल रही थी. वहीं शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन