बरूराज से लापता बच्ची का तिरहुत मुख्य नहर में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 9:00 PM
बरुराज पश्चिमी टोला से शुक्रवार को लापता हुई पांच वर्षीया बच्ची रोजी खातून का शनिवार को तिरहुत मुख्य नहार से शव बरामद किया गया.
खेलने के दौरान बच्ची के नहर में डूबने की आशंका प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज पश्चिमी टोला से शुक्रवार को लापता हुई पांच वर्षीया बच्ची रोजी खातून का शनिवार को तिरहुत मुख्य नहार से शव बरामद किया गया. वह मोहमद रुस्तम की बेटी थी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की. परन्तु परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया़ मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. परिजनों ने बताया कि रोजी शुक्रवार को खेलते समय लापता हो गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो बरूराज थाने में शिकायत दी गयी. खोजबीन के दौरान ही शनिवार को तिरहुत मुख्य नहर से उसका शव मिला. रोजी खातून का घर भी तिरहुत मुख्य नहार के पास ही है. आशंका है कि वह खेलते-खेलते नहर में चली गयी होगी, जिससे डूब गयी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था. इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










