डीडीएफ ने किया एसएफसी व पैक्स गोदाम का निरीक्षण

Published at :31 Jan 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीएफ ने किया एसएफसी व पैक्स गोदाम का निरीक्षण

डीडीएफ ने किया एसएफसी व पैक्स गोदाम का निरीक्षण

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ से धान अधिप्राप्ति की जानकारी ली दिये गये टारगेट को तेजी गति से पूरा करने का निर्देश दिया गया प्रतिनिधि, बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में संचालित बिहार राज्य खाद्य व पैक्स गोदाम का निरीक्षण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने किया. इस दौरान एसएफसी गोदाम खाद्यान भंडारण और रखरखाव की जानकारी सहायक गोदाम प्रबंधक सुजीत कुमार से ली. इस दौरान डीडीएफ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न का जायजा लिया. वहीं रखरखाव व उठाव की स्थिति का अवलोकन कर एजीएम को दिशा निर्देश भी दिये गये. इसके बाद डीडीएफ ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ प्रिया कुमारी से पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति की जानकारी ली. उसके बाद डीडीएफ और बीडीओ उनसर पंचायत के पैक्स गोदाम बलिया इन्द्रजीत पहुंच कर गोदाम का निरीक्षण किया, जहां धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्ष शशि कपूर उर्फ चरण सिंह से जानकारी ली़ भंडारण की स्थिति व गोदाम में धान अधिप्राप्ति की कितनी क्षमता है. वहीं टारगेट को तेजी से पूरा करने को कहा गया. इस दौरान मानक के अनुसार, धान क्रय के बारे में चर्चा कर दिशा निर्देश दिये. किसानों द्वारा अब तक पैक्स गोदाम को दिये गये धान के बारे में पूछताछ की. वहीं कितने किसान पैक्स के हाथों अभी तक धान बेच दिये हैं और उनकी राशि के भुगतान की स्थिति का भी जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन