डेंगू पर सख्ती : 2023-24 के डेटा का होगा ऑडिट, विशेष टीम करेंगी जांच

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
डेंगू पर सख्ती : 2023-24 के डेटा का होगा ऑडिट, विशेष टीम करेंगी जांच

डेंगू पर सख्ती : 2023-24 के डेटा का होगा ऑडिट, विशेष टीम करेंगी जांच

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर हर वर्ष डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अब इसका ऑडिट कराने में जुट गयी है. इसकाे लेकर राज्य सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है. यह ऑडिट विशेष टीम करेगी. इसमें जिला व राज्य के विशेषज्ञ शामिल हाेगे. ऑडिट काे लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी सिविल सर्जन काे पत्र भेजा है. कहा है कि वर्ष 2023-2024 में जिलावार कितने पाॅजिटिव मरीज मिले. इनमें किस स्थान पर अधिक संख्या में मरीज मिले हैं. उस इलाके में पर्यावरण की स्थिति, पीने की पानी की स्थिति, गंदगी, साफ-सफाई समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जायेगी. इसके अलावे जिले में कुल कितने मरीजाें की जांच हुई. इसमें कितने पाॅजिटिव हुए. उसमें माैत कितने की हुई. मरने वाले मरीजाें का भी ऑडिट कराया जाएगा. इसके लिए विशेष टीम गठित हुई है. जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष डेंगू पाॅजिटिव मरीज मिले है. इसमें सबसे अधिक मुशहरी पीएचसी में सबसे अधिक पाॅजिटिव मरीज मिले. इसके बाद शहरी क्षेत्र, औराई, बाेचहां, गायघाट, कांटी, कुढ़नी, माेतीपुर, मीनापुर, साहेबगंज, मड़वन, पारू, सरैया, सकरा, कटरा, बंदरा और मुराैल में मरीज मिले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन