रक्सा में पांचवें दिन भी बांध की मरम्मत जारी, घरों में लौट रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 9:56 PM
मड़वन प्रखंड के रक्सा में बांध टूटने के पांचवें दिन सोमवार को भी बांध की मरम्मत का काम चालू रहा़ काफी संख्या में मजदूर को लगाकर विभाग द्वारा काम कराया जा रहा है़
प्रतिनिधि, मड़वन प्रखंड के रक्सा में बांध टूटने के पांचवें दिन सोमवार को भी बांध की मरम्मत का काम चालू रहा़ काफी संख्या में मजदूर को लगाकर विभाग द्वारा काम कराया जा रहा है़ वहीं गांव से पानी निकल गया है, जिससे सड़क व ऊंचे स्थान पर शरण लिए लोग वापस घर लौटने लगे है़ं रक्सा, बंगरी व बगाही के सिर्फ खेतों व चौर में पानी लगा है, जो धीरे-धीरे निकल रहा है़ सामुदायिक किचेन में लोगों को भोजन कराया जा रहा है़ हालांकि पशुओं के लिए चारा की समस्या है, जिस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़ सीओ ममता कुमारी ने बताया कि गांव से पानी की निकासी हो गयी है़ फसल क्षति के लिए कृषि पदाधिकारी के माध्यम से आकलन करवाकर भेज दिया गया है़ वहीं प्रभावित लोगों के लिए भी आपदा विभाग को सूचना भेज दी गयी है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










