हाजीपुर जोन की एसआईजी टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन की परखीं यात्री सुविधाएं, दिए जरूरी निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जंक्शन का निरीक्षण करती हाजीपुर जोन की एसआईजी टीम

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीटीबी की एंट्री-एग्जिट रणनीति पर मंथन हुआ। जल्द ही लगेंगे स्पष्ट साइन बोर्ड।

विज्ञापन

 रेलवे निरीक्षण मुजफ्फरपुर:  पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर जोन से आई सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एसआइजी) की उच्चस्तरीय टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन का गहन निरीक्षण किया. मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) दिलीप कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों और पुनर्विकास से जुड़े कार्यों की जमीनी हकीकत जानी. टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3, 6, 7 और 8 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और पेजयल व्यवस्था की बारीकी से जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर रणनीति

निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारियों ने नव-निर्मित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) का विशेष जायजा लिया. आने वाले दिनों में यात्रियों की मुख्य आवाजाही इसी भवन से संचालित होगी.

  • सुगम आवागमन: यात्रियों की निर्बाध आवाजाही के लिए एंट्री और एग्जिट गेटों के प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई.
  • साइन बोर्ड व सूचना पट्ट: यात्रियों को भ्रम से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश वाले सूचना पट्ट और साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया.
  • खामियों पर नाराजगी: प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर वाटर कूलर का नल टूटा मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और तत्काल दुरुस्त करने को कहा.

सुधार के लिए जल्द सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर स्थानीय प्रशासन को भेजी जाएगी. इस उच्चस्तरीय जांच दल में मुख्य सामान्य इंजीनियर, मुख्य पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधक, मुख्य संचार इंजीनियर, मुख्य बिजली इंजीनियर और मुख्य स्वास्थ्य निदेशक शामिल थे. वहीं स्थानीय स्तर पर स्टेशन अधीक्षक शिवदास, डीसीआई राजेश रंजन, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के चंदवारा में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग , 11 नामजद और 200 अज्ञात पर एफआईआर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन