दारोगा भर्ती : डिग्री के लिए अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, 10 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दारोगा भर्ती : डिग्री के लिए अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, 10 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित

CT scan machine at SKMCH has been out of order

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में एक बार फिर डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्रों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई है. इसका मुख्य कारण बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से दारोगा भर्ती के लिए शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया है, जिसकी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है. सोमवार को बड़ी संख्या में दारोगा भर्ती के अभ्यर्थी अर्जेंट में डिग्री लेने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे. अभ्यर्थियों ने दारोगा भर्ती के आवेदन का हवाला देते हुए जल्द से जल्द डिग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. कई छात्रों ने शिकायत की कि उन्होंने विश्वविद्यालय की नयी वेबसाइट पर भी आवेदन कर दिया है, लेकिन अब तक उनकी डिग्री नहीं बन पाई है.

डेढ़ महीने में 10 हजार से ज्यादा आवेदन

परीक्षा विभाग के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने में डिग्री के लिए 10,000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं. पहले यह भीड़ एसटीइटी आवेदन के कारण थी, और अब दारोगा भर्ती परीक्षा के कारण अभ्यर्थी दौड़ रहे हैंं. पटना से आए राजेश कुमार ने बताया कि वह चार दिनों से आ रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और डिग्री नहीं बन पाई है. मोतिहारी के रवि कुमार और सीतामढ़ी की पूजा कुमारी ने भी जल्द डिग्री बनाने का आग्रह किया, क्योंकि आवेदन के लिए यह अनिवार्य है. छात्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने पुराने और नये दोनों पोर्टल पर आवेदन किया हुआ है.

टीआर की तकनीकी समस्या बनी बाधा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को दारोगा भर्ती के लिए आवेदन करना है, उनकी डिग्री प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराई जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी आवेदन आए हैं, उनकी डिग्री दो से तीन दिनों में तैयार हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन