आलू व्यवसायी से अपराधियों ने 1.75 लाख रुपये लूटे

Updated at : 03 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आलू व्यवसायी से अपराधियों ने 1.75 लाख रुपये लूटे

आलू व्यवसायी से अपराधियों ने 1.75 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन

सकरा थाना के ईटहा गांव के तिरहुत नहर फेज-2 के पास हुई घटना विरोध करने पर पीटा, दो युवकों को नामजद करते हुए दिया आवेदन प्रतिनिधि, मुरौल सकरा थाना क्षेत्र के ईटहा गांव के तिरहुत नहर फेज-2 के समीप अपराधियों ने रविवार की देर शाम आलू व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर 1.75 लाख रुपये लूट लिया़ विरोध करने पर मारपीट की गयी़ पीड़ित व्यवसायी ने सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है़ पीड़ित व्यवसायी अखिलेश राय ने बताया कि वह सकरा थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी आलू व्यवसायी है़ वह अपना व्यवसाय करने के बाद घर लौट रहा था़ इसी दौरान इटहा गांव के समीप दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उनको घेर लिया और 1.75 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये़ इसके बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, जिससें सकरा थाना क्षेत्र के ही ईटहा गांव निवासी सन्नी कुमार एवं राहुल राय को नामजद करते हुए आवेदन दिया है़ कहा है कि आलू को ताजपुर कोल्ड स्टोरेज में रखने के बाद घर लौट रहा था़ इस दौरान रविवार की रात लगभग 9.30 बजे सन्नी कुमार एवं राहुल कुमार ने पिस्तौल के बल रोक लिया़ विरोध करने पर मारपीट कर 1.75 लाख रुपये लूट लिया़ जब दोनों के घर शिकायत करने गये तो पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया़ सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी ने प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है़ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन