200 सीसीटीवी कैमरा के बीच आज काउंटिंग, जीरोमाइल से बखरी तक वाहनों के परिचालन पर रोक

200 सीसीटीवी कैमरा के बीच आज काउंटिंग, जीरोमाइल से बखरी तक वाहनों के परिचालन पर रोक
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर व वैशाली लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी. मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए हैं. मतगणना कार्य के दौरान ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को अहियापुर बाजार समिति (मतगणना केंद्र ) पर ब्रीफ भी किया है. मतगणना केंद्र पर 200 सीसीटीवी कैमरा लगाया है. इसके बीच काउंटिंग होगी. वही तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है. मेन गेट पर लोकल पुलिस के जवान, मिडिल आर्डर में बीएमपी व अंतिम लेयर पारा मिलिट्री फोर्स को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि शांतिपूर्ण मतगणना के लिए पूरी तैयारी है. 100 से अधिक मजिस्ट्रेट व पुलिस के पदाधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है. एसएसपी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना कार्य में सुरक्षा इंतजाम व्यापक किए जा रहे हैं. मतगणना स्थल पर निरीक्षण कर सुरक्षा के मद्देनजर चेक प्वाइंट है. उसी हिसाब में बैरिकेडिंग है. सामान्य ऑब्जर्वर के अलावा काउंटिंग पर दो एक्स्ट्रा ऑब्जर्वर भी नजर रखेंगे. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती मतगणना के लिए हर विधानसभा वार 14 टेबल बनाया गया है. सुबह करीब पांच बजे मतगणना कर्मियों को टेबल अलॉट किया जाएगा. जिस विधान सभा में अधिक बूथ होंगे, वहां गिनती का राउंड अधिक होगा. वैसे पहले पोस्टल बैलेट को काउंट किया जायेगा. मतगणना में चार हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है.दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा वार मतगणना कक्ष बनाये गये हैं .गर्मी के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने मतगणना परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. वाहन की होगी जांच अहियापुर बाजार समिति की ओर जाने वाले वाहन की जांच होगी. वही जीरोमाइल से बखरी तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. इसके लिए जीरोमाइल गोलंबर के पास बैरिकेडिंग किया गया है.जिला पुलिस ने शहरवासियों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है. यहां मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती शहर के जिन 23 चौक-चौराहे चिह्नित किये गये हैं. इसमें बाजार समिति मतगणना स्थल से सटे जीरोमाइल के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी भाग के अलावा विशाल मेगा मार्ट मॉल के समीप, गायत्री मॉल, शकुंतला हॉल, अहियापुर चौक संकटमोचन मंदिर के समीप के अलावा शहर के स्पीकर चौक, छाता चौक, मझौलिया चौक, माड़ीपुर चौक, यादव नगर गेट के समीप, बीबीगंज, लक्ष्मी चौक, मेहंदी हसन चौक, सरैयागंज टावर चौक, सिकंदरपुर चौक, कल्याणी चौक, पानी टंकी चौक, मिठनपुरा चौक, पक्की सराय चौक, मिठनपुरा पानी टंकी चौक एवं बनारस बैंक चौक शामिल है. पास वाले को मतगणना परिसर में प्रवेश को अनुमति डीएम ने कहा कि पासधारक व्यक्ति को ही मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गयी है. प्रवेश द्वार पर सभी की कड़ाई से फ्रीस्किंग की जायेगी. मोबाइल ले जाने पर रोक लगाया गया है. वाहनों को परिसर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी है परिसर के भीतर मीडिया सेंटर बनाया गया हैं. सोशल मीडिया पर निगरानी साइबर थाने की पुलिस व साइबर सेल के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना किसी सत्यता की जांच किये किसी भी तरह का भड़काऊ या आपत्तिजनक, अमर्यादित टिप्पणी और भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर नहीं करें. ऐसा करनेवाले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे. शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च मतगणना की पूर्व संध्या मंगलवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. नगर थाना से शुरू हुआ मार्च शहर के सभी चौक- चौराहे व मोहल्ले से गुजरा. इस दौरान जिला पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की. चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उन पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी. फ्लैग मार्च में एएसपी टाउन के साथ- साथ शहर के अधिकांश थानेदार, पुलिस टीम, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, होमगार्ड, बीएसएपी के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




